बरेली फरीदपुर कुनाल वेनियर प्लाईवुड फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मजदूर की दबकर मौत, बगैर सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से कराया जा रहा था कार्य। फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही से गई एक जान प्रशासन मौन।बरेली/फरीदपुर। फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी स्थित कुणाल वेनियर एंड प्लाईवुड इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को एक दर्दन

बरेली फरीदपुर कुनाल वेनियर प्लाईवुड फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मजदूर की दबकर मौत, बगैर सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से कराया जा रहा था कार्य। फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही से गई एक जान प्रशासन मौन।बरेली/फरीदपुर। फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी स्थित कुणाल वेनियर एंड प्लाईवुड इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्य के दौरान 28 वर्षीय मजदूर सुरजीत पुत्र पप्पू, निवासी भोजपुर, जेसीबी से खुदाई के दौरान गड्ढे में दब गया। परिजनों का आरोप है कि वह करीब चार घंटे तक गड्ढे में दबा रहा, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने समय रहते कोई गंभीर प्रयास नहीं किया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकती थी। बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक सुरजीत का कोई पता नहीं चला, तब उसके साथ काम कर रहे मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान फैक्ट्री मालिक और ठेकेदार मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। हादसे में सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों—एक बेटा और एक बेटी—को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और मृतक के पिता गहरे सदमे में हैं। मृतक के चाचा ने फैक्ट्री प्रशासन और ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा मानकों के काम कराया जा रहा था। यदि सुरक्षा व्यवस्था होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले इसी फैक्ट्री में शाहपुरा के एक अन्य मजदूर का पैर कट गया था, जिसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके बावजूद फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री परिसर में हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और यदि जांच में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

