बरेली: परिवार और अपने सपनों को पूरा करने के लिए सात समंदर पार रोज़ी-रोटी कमाने गया बेटा, चार दिन से लापता है. यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर बीते रोज हुए हमले के बाद से बिथरी चैनपुर क्षेत्र के भरतौल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. बेटे की सलामती की दुआ में पूरा परिवार दि

बरेली: परिवार और अपने सपनों को पूरा करने के लिए सात समंदर पार रोज़ी-रोटी कमाने गया बेटा, चार दिन से लापता है. यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर बीते रोज हुए हमले के बाद से बिथरी चैनपुर क्षेत्र के भरतौल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
बेटे की सलामती की दुआ में पूरा परिवार दिन-रात भगवान से प्रार्थना कर रहा है. मां की आंखें बेटे की राह तक रही हैं, पिता हर फोन कॉल पर उम्मीद लगाए बैठे हैं और बहन को भाई का वह वादा बार-बार याद आ रहा है कि वह 2 अगस्त को उसके जन्मदिन पर या फिर रक्षाबंधन पर जरूर घर आएंगे.
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर शनिवार को हुए हमले में भारतीय व्यापारिक जहाज एमवी एजीएन रैग्नार पर तैनात भारतीय सीमैन दीपक कुमार लापता हो गए. घटना के चार दिन बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है. भरतौल गांव स्थित उनके घर का माहौल पूरी तरह से गमगीन है. मां, पिता, बहन और अन्य परिजन हर आने-जाने वालों से सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहा है, "दीपक की कोई खबर मिली है क्या?"गांव के प्रधान और स्थानीय लोग लगातार परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं. जैसे ही कोई व्यक्ति घर पहुंचता है, परिजनों की निगाहें उसी पर टिक जाती है. उन्हें उम्मीद रहती है कि शायद कोई बेटे की खबर लेकर आया हो, लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगती है.
दीपक के बड़े भाई संदीप गुप्ता ने दिल्ली स्थित शिपिंग कंपनी के कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन वहां से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी. इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है. रिश्तेदारों और ग्रामीणों का घर पर लगातार आना-जाना लगा हुआ है. सभी परिवार की हिम्मत बंधा रहे हैं.
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हमले के बाद से दीपक लापता
वहीं भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हुए हमले के चपेट में आने वाले भारतीय व्यापारिक जहाज एमवी एजीएन रैग्नार पर 4 भारतीय तैनात थे, जिनमें से 2 सुरक्षित हैं और 2 अब भी लापता है, जिनकी तलाशी के लिए भारत सरकार यूक्रेन के अधिकारियों के संपर्क में है.
दीपक की मां शुभा देवी ने नम आंखों से कहा कि मेरा बेटा चार दिन से लापता है. हर पल भगवान से यही प्रार्थना कर रही हूं कि वह सकुशल घर लौट आए. घर का दरवाजा खुलता है तो लगता है शायद कोई उसके बारे में अच्छी खबर लेकर आया होगा, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगती है. सरकार से हमारी गुजारिश है कि मेरे बेटे का जल्द पता लगाए.
दीपक के पिता उद्धव साह ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी भी तरह की अनहोनी की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. हमने शिपिंग कंपनी से संपर्क किया है और जहाज के अन्य क्रू मेंबरों से भी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है. पहले बचाव अभियान चलने की सूचना मिली थी, लेकिन उसके बाद से किसी से संपर्क नहीं हो पाया है, हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा बेटा सुरक्षित होगा और जल्द वापस लौटेगा.
दीपक की बड़ी बहन विमल कुमारी भावुक होकर कहती हैं कि भैया ने मुझसे कहा था कि 2 अगस्त को मेरे जन्मदिन पर घर आएंगे. अगर उस दिन नहीं आ पाए तो रक्षाबंधन पर जरूर आएंगे. अब मैं हर पल उनके फोन का इंतजार कर रही हूं. बस भगवान से यही दुआ है कि मेरे भैया सुरक्षित लौट आएं, ताकि मैं इस बार भी उनकी कलाई पर राखी बांध सकूं.
फिलहाल भरतौल गांव में हर किसी की जुबान पर एक ही दुआ है कि दीपक कुमार गुप्ता सकुशल अपने घर लौट आएं. परिवार की उम्मीद अभी भी बरकरार है और उनकी निगाहें हर उस खबर पर टिकी हैं, जो दीपक की सुरक्षित वापसी का संदेश लेकर आएगी
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

