बरेली: प्रेमी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका प्रेमी कई दिनों से लापता है और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र

बरेली: प्रेमी के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका प्रेमी कई दिनों से लापता है और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में प्रेमी की सकुशल बरामदगी, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि प्रेमी के अचानक गायब होने के बाद उसने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। महिला का यह भी आरोप है कि उसे पहले से धमकियां मिल रही थीं। इसी कारण उसे आशंका है कि उसके प्रेमी के साथ कोई गंभीर अनहोनी हो सकती है। साथ ही उसने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

