बरेली: ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़िए घायल, आक्रोशित कांवड़ियों ने लगाया दो घंटे जाम फरीदपुर। हरिद्वार से गोला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ बरेली के निकासुआ-टिसुआ गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर लगने से तीन कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में दिनेश सिंह (45 वर्ष) और रविंद्र पुत्र मह

फतेहगंजपूर्वी बरेली: ट्रक की टक्कर से तीन कांवड़िए घायल, आक्रोशित कांवड़ियों ने लगाया दो घंटे जाम
फतेहगंजपूर्वी फरीदपुर। हरिद्वार से गोला जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ बरेली के निकासुआ-टिसुआ गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर लगने से तीन कांवड़िए घायल हो गए। घायलों में दिनेश सिंह (45 वर्ष) और रविंद्र पुत्र महेंद्र पाल सिंह समेत अन्य कांवड़िया शामिल हैं। दो घायलों को उपचार के लिए शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कांवड़ियों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिसके चलते करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फरीदपुर के क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह, तहसीलदार और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में आसपास के थानों का पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कांवड़ियों ने मामले की सूचना शाहजहांपुर के आला अधिकारियों को भी दी। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। शाहजहांपुर के सांसद और विधायक स्तर से भी बरेली के अधिकारियों से संपर्क किए जाने की चर्चा रही। स्थिति को देखते हुए फरीदपुर तहसील क्षेत्र के अधिकारियों ने कांवड़ियों से जाम खोलने का अनुरोध किया। काफी देर तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आश्वासन और कार्रवाई के भरोसे के बाद कांवड़ियों का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने जाम खोल दिया। इसके बाद सड़क पर यातायात सुचारू हो सका। जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव रहदेवा, तहसील तिलहर से करीब 38 कांवड़ियों का जत्था डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार गया था। हरिद्वार से वापस गोला जाते समय निकासुआ-टिसुआ के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल रहा, लेकिन पुलिस-प्रशासन की तत्परता और अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। कांवड़ियों का आक्रोश, पुलिस-प्रशासन की मशक्कत और शाहजहांपुर से बरेली तक अधिकारियों के बीच बढ़ी हलचल के चलते यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

