बरेली: खेत की तारबंदी के विवाद में घर में घुसकर दंपति और बेटे पर हमला, मुकदमा दर्ज बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के क्योलड़िया थाना इलाके में खेत की तारबंदी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विरोध करने पर नामजद आरोपियों ने पहले मारपीट की और बाद में घर में घुसकर दंपति व उनके बेटे पर लाठी-डं

बरेली: खेत की तारबंदी के विवाद में घर में घुसकर दंपति और बेटे पर हमला, मुकदमा दर्ज बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के क्योलड़िया थाना इलाके में खेत की तारबंदी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विरोध करने पर नामजद आरोपियों ने पहले मारपीट की और बाद में घर में घुसकर दंपति व उनके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में तीनों घायल हो गए। पीड़िता कमला देवी की तहरीर पर क्योलड़िया पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 2 जुलाई की शाम खेत में लगी तारबंदी की बल्लियां उखाड़कर फेंकी जा रही थीं। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति राकेश बाबू और पुत्र सुमित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 और 1076 पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में कुछ आरोपियों ने रास्ते में घेरने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

