बरेली 24/7 न्यूज

बरेली के होटल मे महिला से दुष्कर्म, 15 दिन बाद फरार आरोपी गिरफ्तार बरेली। काम और रुपये दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाने और फिर बरेली जंक्शन के पास होटल मे बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी डालचंद को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की

बरेली के होटल मे महिला से दुष्कर्म, 15 दिन बाद फरार आरोपी गिरफ्तार

बरेली। काम और रुपये दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने जाल में फंसाने और फिर बरेली जंक्शन के पास होटल मे बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी डालचंद को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार देर रात पुराने रोडवेज स्टैंड के पास उसकी लोकेशन मिली तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पीड़िता की डालचंद से पहले से जान-पहचान थी। इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने महिला को काम दिलाने और रुपये देने का भरोसा दिया। आरोप है कि वह काम के बहाने उसे कई बार अपने साथ पंजाब भी ले गया लेकिन न तो वादे के मुताबिक रुपये दिए और न ही उसकी उम्मीद पूरी हुई। महिला लगातार अपने रुपये मांगती रही। मामले ने 26 जून को गंभीर मोड़ लिया। आरोप है कि डालचंद ने महिला को रुपये देने की बात कहकर बरेली जंक्शन के पास एक होटल में बुलाया। महिला उसके भरोसे होटल पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि वहां कमरे में डालचंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने आखिरकार पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। 11 अगस्त को उसकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर होते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। बुधवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से डालचंद के पुराने रोडवेज स्टैंड के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रात करीब 11:40 बजे घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डालचंद मूल रूप से भमोरा के गांव मिलक मझारा का रहने वाला है, जबकि इन दिनों बारादरी क्षेत्र के संजयनगर में तीन मूर्ति के पास रह रहा था। पुलिस ने डालचंद को कोर्ट में पेश, किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।।

यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज  बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज
9 घं.

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान  बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

52 किलो डोडा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार। बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से अवैध डोडा की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, होंडा सिटी कार, द