बरेली 24/7 न्यूज

बरेली के सिपाही का चार लाख की ‘सेटिंग’ वाला ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड, एएसपी करेंगे मामले की जांच बरेली। सिपाही का रुपये के लेन-देन वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ऑडियो एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए क्योलड़िया थाने में

बरेली के सिपाही का चार लाख की ‘सेटिंग’ वाला ऑडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड, एएसपी करेंगे मामले की जांच

बरेली। सिपाही का रुपये के लेन-देन वाला ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ऑडियो एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए क्योलड़िया थाने में तैनात सिपाही मधुर को सस्पेंड कर दिया। सिपाही पर पुलिस कार्रवाई से बचाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप हैं। अब जांच में वायरल ऑडियो से लेकर रुपयों के पूरे मामले का सच सामने आएगा।

वायरल ऑडियो में रुपये के लेन-देन को लेकर बातचीत होने की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि बातचीत में तीन लाख रुपये का जिक्र है। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये को लेकर जहीर नाम के व्यक्ति का भी जिक्र होने की बात कही जा रही है। हालांकि ऑडियो की आवाज की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस से छुड़ाने के नाम पर साढ़े चार लाख का आरोप मामले में आरोप है कि एक व्यक्ति को एसओजी ने पकड़कर इज्जतनगर थाने में दाखिल किया था। उसे पुलिस कार्रवाई से बचाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की बात तय हुई। इसी रकम को लेकर बातचीत का ऑडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। राशिद नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि रुपये वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी गई। अब पुलिस इस आरोप की भी जांच करेगी कि रकम का लेन-देन हुआ था या नहीं और इसमें कौन-कौन शामिल था।

एसएसपी ने ऑडियो वायरल होते ही लिया एक्शन सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने क्योलड़िया थाने में तैनात सिपाही मधुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच एएसपी/सीओ सिटी तृतीय शिवम आशुतोष को सौंपी गई है। अब जांच में ऑडियो की सच्चाई, आवाज और रुपये के लेन-देन की पूरी कहानी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
2 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
3 दिन

दिल्ली पुलिस ने बरेली CMO कार्यालय से कर्मचारी को उठाया, डॉक्टरों से भी हुई पूछताछ, जानें पूरा मामला  बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बरेली में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली के मौरिस नगर थाने की पुलिस ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र का
5 दिन