बरेली 24/7 न्यूज

बरेली के मोदी ग्राउंड में दबंगों का तांडव, दो के सिर पर मारी बट, बीच-बचाव करने वाले पर झोंका फायर बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के मोदी ग्राउंड में रविवार रात बाइक से पहुंचे युवकों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि दो लोगों के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर

बरेली के मोदी ग्राउंड में दबंगों का तांडव, दो के सिर पर मारी बट, बीच-बचाव करने वाले पर झोंका फायर

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के मोदी ग्राउंड में रविवार रात बाइक से पहुंचे युवकों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि दो लोगों के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। बीच-बचाव करने वाले युवक पर फायर भी झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। हमलावर भागते समय भी फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धौरेरा माफी निवासी शिवम पटेल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह मोदी ग्राउंड में टहल रहे थे। इसी दौरान मैदान में मौजूद कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख शिवम ने बीच-बचाव कर बच्चों को अलग कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान पुनीत मौर्य, अंशु मौर्य, भगवान शरण और राजवीर मौर्य बाइक से मैदान में पहुंच गए। आते ही उन्होंने शिवम व अन्य लोगों से अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध पर निकला तमंचा, टिंकू और मनोज के सिर पर मारी बट शिवम के मुताबिक, जब वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों की अभद्रता का विरोध किया तो मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि पुनीत मौर्य ने तमंचा निकाल लिया और टिंकू व मनोज के सिर पर उसकी बट से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों घायल हो गए। तमंचा निकलते ही मैदान में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आरोप है कि हमला होते देख शिवम ने पुनीत को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पुनीत ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गोली शिवम के पास से निकल गई। फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। शिवम बाल-बाल बच गए।

भागते हुए भी की फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी शिकायत के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी बाइक से भाग निकले। आरोप है कि जाते समय भी उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाई और शिवम समेत अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मामला इज्जतनगर थाने पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुनित मौर्य, अंशु मौर्य, भगवान शरण और राजवीर मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच के साथ आरोपियों की भूमिका और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
2 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
3 दिन

दिल्ली पुलिस ने बरेली CMO कार्यालय से कर्मचारी को उठाया, डॉक्टरों से भी हुई पूछताछ, जानें पूरा मामला  बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बरेली में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली के मौरिस नगर थाने की पुलिस ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र का
5 दिन