बरेली की अपसरा नदी की तेज धार में बहे तीन किशोर, दो को ग्रामीणों ने बचाया, एक लापता बरेली। हाफिजगंज-क्योलड़िया क्षेत्र में शनिवार को अपसरा नदी में नहाने गए तीन किशोर तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दो किशोरों को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि 13 वर्षीय शिवांशु लापता हो गया। रामवीर की हाल

बरेली की अपसरा नदी की तेज धार में बहे तीन किशोर, दो को ग्रामीणों ने बचाया, एक लापता
बरेली। हाफिजगंज-क्योलड़िया क्षेत्र में शनिवार को अपसरा नदी में नहाने गए तीन किशोर तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दो किशोरों को नदी से बाहर निकाल लिया, जबकि 13 वर्षीय शिवांशु लापता हो गया। रामवीर की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और गोताखोर देर शाम तक शिवांशु की तलाश में जुटे रहे।
सुनौर देशनगर गांव निवासी पूरनलाल का 15 वर्षीय बेटा सुभाष कुमार, मुड़िया जगरूप गांव निवासी राजकुमार का 10 वर्षीय बेटा रामवीर और निरन्दापुर गांव निवासी बृजनंदन का 13 वर्षीय बेटा शिवांशु शनिवार को सुनौर देशनगर गांव के पास अपसरा नदी में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय तीनों गहरे पानी की ओर चले गए। नदी का बहाव तेज होने के कारण वे खुद को संभाल नहीं सके और डूबने लगे।
ग्रामीणों ने लगाई छलांग, सुभाष और रामवीर को निकाला किशोरों को पानी में डूबते देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। कई ग्रामीण तत्काल नदी में उतर गए और मशक्कत के बाद सुभाष और रामवीर को बाहर निकाल लिया। रामवीर की हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच शिवांशु तेज बहाव में लापता हो गया।
गोताखोरों ने खंगाली नदी, देर शाम तक नहीं मिला शिवांशु हादसे की सूचना मिलते ही हाफिजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों को नदी में उतारकर शिवांशु की तलाश शुरू कराई गई। संभावित स्थानों पर काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। नदी में तेज बहाव के कारण तलाश में भी परेशानी आ रही थी।
नदी किनारे टिकी परिवार की निगाहें, गांव में मचा कोहराम शिवांशु के लापता होने की खबर मिलते ही परिजन बदहवास होकर नदी किनारे पहुंच गए। देर शाम तक परिवार और ग्रामीण उसकी सलामती की उम्मीद में नदी किनारे डटे रहे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि गांव में भी मातम जैसा माहौल
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

