बरेली 24/7 न्यूज

बाइक सवार को लूटा, नहर में धकेल कर फरार संवाददाता, फरीदपुर अमृत विचार : रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रास्ते में रोक लिया। मारपीट के बाद बदमाश उसकी जेब से 1200 रुपये, मोबाइल फोन, बाइक और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने पीड़ित को

बाइक सवार को लूटा, नहर में धकेल कर फरार संवाददाता, फरीदपुर अमृत विचार : रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रास्ते में रोक लिया। मारपीट के बाद बदमाश उसकी जेब से 1200 रुपये, मोबाइल फोन, बाइक और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स लूटकर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने पीड़ित को नहर में धक्का दे दिया। थाना बिथरी चैनपुर के गांव बहगुलपुर निवासी अखिलेश यादव ने बताया कि 10 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाईवे से नहर वाले रोड पर इनायतपुर उगनपुर की ओर जाते समय दो अज्ञात लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें रोक लिया और मारपीट करते हुए नकदी व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उनकी बाइक भी ले गए। पीड़ित के अनुसार पर्स में जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। वारदात के बाद बदमाश उसे नहर में धक्का देकर मौके से भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली फरीदपुर पहुंच कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर, लूटी गई बाइक व सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित रात में ही थाने पर आया था। बार-बार अपने बयान बदल रहा था। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनायतपुर उगनपुर के पास दो लुटेरों ने रोका मारपीट के बाद तमंचा दिखाकर जेब से 1200 रुपये, फोन ले गए

यह भी पढ़ें

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह
10 घं.

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
4 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज