फरीदपुर विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का भव्य स्वागत रिपोर्ट ब्यूरो चीफ विकास सिंह पत्रकार प्रियांश गंगवार क्षत्रिय समाज की युवा टोली ने पटका पहनाकर किया आत्मीय अभिनंदन, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा फरीदपुर विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आंवला जिला के माननीय

फरीदपुर विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का भव्य स्वागत
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ विकास सिंह पत्रकार प्रियांश गंगवार क्षत्रिय समाज की युवा टोली ने पटका पहनाकर किया आत्मीय अभिनंदन, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
फरीदपुर विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आंवला जिला के माननीय जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री आदेश प्रताप सिंह जी के आगमन पर क्षत्रिय समाज की युवा टोली में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस विशेष अवसर पर क्षत्रिय समाज के ऊर्जावान युवाओं ने श्री आदेश प्रताप सिंह जी के साथ अनौपचारिक बैठक कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बैठक के दौरान युवाओं ने श्री आदेश प्रताप सिंह जी को पटका पहनाकर एवं फूल-मालाओं से भव्य और आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। उनके आगमन से युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।
श्री आदेश प्रताप सिंह जी का सानिध्य और मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायी रहा। इस दौरान युवाओं ने राष्ट्र सेवा, समाजहित और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
सफल बैठक एवं शानदार स्वागत के लिए क्षत्रिय समाज की पूरी युवा टोली को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आदेश प्रताप सिंह जी का फरीदपुर आगमन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
बरेली 24/7 न्यूज़
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

