फरीदपुर में महिला ने फंदा लगाकर दी जान संवाददाता, फरीदपुर अमृत विचार : कैंसर की बीमारी से पीड़ित पति की चार माह पहले मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रही महिला शशि बाला निवासी मोहल्ला बक्सारिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर बीती रात आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह उसका शव घर के कमरे में कुंड
फरीदपुर में महिला ने फंदा लगाकर दी जान संवाददाता, फरीदपुर अमृत विचार : कैंसर की बीमारी से पीड़ित पति की चार माह पहले मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रही महिला शशि बाला निवासी मोहल्ला बक्सारिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर बीती रात आत्महत्या कर ली। मंगलवार को सुबह उसका शव घर के कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत के कारणों को लेकर परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया गया कि महिला के पति संजीव की 6 अप्रैल को मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चल रही थी। मृतका के तीन बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, छोटा बेटा इंटर का छात्र है। महिला की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट खालिद अंसारी यूपी हेड
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

