फरीदपुर के सरकड़ा गांव में दो पक्षों में मारपीट, महिला गंभीर घायल; FIR दर्ज न होने का आरोप बरेली/फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा में 29 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है, जहां उ

फरीदपुर के सरकड़ा गांव में दो पक्षों में मारपीट, महिला गंभीर घायल; FIR दर्ज न होने का आरोप बरेली/फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा में 29 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। महिला की ओर से घटना को लेकर थाना फरीदपुर में लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। महिला का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा FIR दर्ज नहीं की गई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है। महिला का कहना है कि वह गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है और न्याय के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही है। अब सवाल यह है कि शिकायत के बावजूद FIR दर्ज न होने के मामले में पुलिस का क्या पक्ष है और पीड़िता को न्याय कब मिलेगा। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

