फर्जी विद्युत अधिकारी बन वसूली करते 3 गिरफ्तार आंवला, बरेली। फर्जी बिजली निगम के अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे तीन लोगों को पकड़ा गया है। हलांकि, गिरोह का मास्टर माइंड फरार है। यह गैंग बिजली मीटरों से भी छेड़छाड़ करता था। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। अधिशासी अभियंता द

फर्जी विद्युत अधिकारी बन वसूली करते 3 गिरफ्तार
आंवला, बरेली। फर्जी बिजली निगम के अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे तीन लोगों को पकड़ा गया है। हलांकि, गिरोह का मास्टर माइंड फरार है। यह गैंग बिजली मीटरों से भी छेड़छाड़ करता था। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार ने बताया कि नगर के मोहल्ला गंज से सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति स्वयं को बिजली निगम के अधिकारी बताकर सचिन गुप्ता के घर पर मीटर जांच के नाम पर रुपयों की मांग कर रहे हैं। इसकी सूचना उपखंड अधिकारी कामेश कुमार को दी गई। इसके बाद विद्युत निगम के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से तीन लोगों को दबोचा, जबकि उनका एक साथी फरार है। वह गैंग का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम अनीश, मुकेश, मुन्ना निवासी बरेली बताया है, जबकि उनका साथी समीर भाग गया। पकड़े गए लोगों के पास से एक नया बिजली मीटर, सीलिंग बुक और मीटर खोलने व बंद करने के उपकरण बरामद हुए है। पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि वह सरकारी सामग्री का दुरुपयोग कर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं। विभाग के एसडीओ आंवला कामेश कुमार, जेई मनोज कुमार यादव, टीजी पुष्पेन्द्र और रामपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। नया मीटर, सीलिंग बुक कहां से आयी नहीं दी जानकारी : पकड़े गए तीनों लोगों के पास से बरामद जीनस कंपनी का मीटर, सीलिंग बुक कहां से आयी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इतना ही नहीं अधिकारियों ने भी मामले में तहरीर देकर मामले में इतिश्री कर ली है।।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

