बरेली 24/7 न्यूज

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार 47 हजार रुपये लेकर बनाया था फर्जी कार्ड, 13 आयुष्मान कार्ड और छह कूटरचित आधार बरामद रिपोर्ट विकास ठाकुर बरेली/भोजीपुरा। आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा कर अपात्र लोगों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने और सरकारी योजना की धनर

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार 47 हजार रुपये लेकर बनाया था फर्जी कार्ड, 13 आयुष्मान कार्ड और छह कूटरचित आधार बरामद

रिपोर्ट विकास ठाकुर

बरेली/भोजीपुरा। आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा

कर अपात्र लोगों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने और सरकारी योजना की धनराशि हड़पने वाले कथित गिरोह का भोजीपुरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, 13 कूटरचित आयुष्मान कार्ड, छह फर्जी आधार कार्ड, 22 पन्ने कूटरचित राशन कार्ड की छायाप्रतियां और 2700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, थाना भोजीपुरा में 18 अगस्त को हरप्रसाद निवासी देवरनिया जागीर की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 640/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि गिरोह के सदस्यों ने वादी से उसकी बेटी का आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर 47 हजार रुपये लिए। इसके बाद आधार और अन्य दस्तावेजों में कूटरचना कर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किया गया। फर्जी कार्ड का पता चलने पर इलाज में भी परेशानी हुई और पीड़ित ने रुपये वापस मांगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर अपात्र लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम लेते थे। आरोपियों द्वारा आधार और राशन कार्ड में कूटरचना कर उनके आधार पर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किए जाते थे।

राममूर्ति अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में इलाज कराने का आरोप

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में मिलकर लोगों से करीब 35 से 40 हजार रुपये लेते थे। इसके बाद उनके आधार और राशन कार्ड के दस्तावेज लेकर फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार करते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी बरेली के राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा समेत अन्य अस्पतालों में कथित मिलीभगत के जरिए अपात्र लोगों का इलाज कराने और योजना के तहत सरकारी धनराशि प्राप्त करने का काम करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के बयानों के आधार पर अस्पताल से जुड़े कुछ अन्य लोगों और मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ट्यूबवेल के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त की सुबह सूचना मिली कि मुकदमे से जुड़े आरोपी अभयपुर से प्रहलादपुर जाने वाले रास्ते पर राममूर्ति अस्पताल के ब्वॉयज हॉस्टल के पीछे ट्यूबवेल के पास मौजूद हैं। वे फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए संपर्क में आए लोगों का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न को सुबह करीब 7:58 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद हुई।

संगठित गिरोह के रूप में कर रहे थे काम

पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा यह काम संगठित तरीके से किए जाने के तथ्य सामने आने पर मुकदमे में धारा 111 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद पुत्र भूरे खां निवासी अभयपुर बैंकुठापुर, सलमान पुत्र शहादत खां निवासी अभयपुर बैंकुठापुर, अरमान पुत्र इस्लाम उल्ला निवासी फरीदापुर परतापुर, अफरोज पुत्र अफसर खां निवासी रमपुरा माफी और देशरत्न पुत्र चरन सिंह निवासी वसुधरन जागीर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आबिद का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ थाना प्रेमनगर में चोरी, माल बरामदगी और धोखाधड़ी से संबंधित मुकदमा तथा थाना भोजीपुरा में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

यह हुई बरामदगी

- सात मोबाइल फोन - 13 कूटरचित आयुष्मान कार्ड - छह कूटरचित आधार कार्ड - राशन कार्ड की 22 पन्ने कूटरचित छायाप्रतियां - 2700 रुपये नकद

इन धाराओं में मुकदमा

थाना भोजीपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 640/2026 के तहत धारा 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2), 3(5) और 111 बीएनएस में कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी योजना की धनराशि का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक विनय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक तनवेश कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल साबिर अली, हेड कांस्टेबल सुमित शर्मा, कांस्टेबल हरिओम सैनी, ऋषिकांत कुमार, दीपक कुमार और रवि कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह