परिवार को बचाने वाले एलआईयू अधिकारी अमित कुमार सम्मानित 15 अगस्त पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रस्तुति पत्र देकर किया सम्मानित उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹5,100 का नकद पुरस्कार भी मिला बरेली। खुफिया सूचनाओं को समय रहते जुटाकर गंभीर घटनाओं को टालने और लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले लोकल इंट

परिवार को बचाने वाले एलआईयू अधिकारी अमित कुमार सम्मानित
15 अगस्त पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने प्रस्तुति पत्र देकर किया सम्मानित उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹5,100 का नकद पुरस्कार भी मिला बरेली। खुफिया सूचनाओं को समय रहते जुटाकर गंभीर घटनाओं को टालने और लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) के अधिकारी अमित कुमार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने उन्हें प्रस्तुति पत्र देकर उनके कार्यों की सराहना की। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें ₹5,100 का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। अमित कुमार जिला अधिकारी कार्यालय में लोकल इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कार्यशैली और सक्रियता जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया गया कि हाल ही में उन्होंने एक परिवार को गंभीर संकट से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति परिवार के साथ विवाद के चलते पेट्रोल डालकर जान देने की कोशिश कर रहा है। अमित कुमार ने तत्परता से सूचना पर कार्रवाई करते हुए परिवार को सुरक्षित बचा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
अमित कुमार की इसी सतर्कता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिला ग्रामीण मजिस्ट्रेट श्रीमती पूर्णिमा, अपर जिला अधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी समेत वित्तीय (FR) और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
सम्मान समारोह में अधिकारियों ने अमित कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और जनसेवक अधिकारियों की सतर्कता एवं जिम्मेदारी समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

