पूरनपुर के गढ़ाकला स्कूल में शिक्षकों की मनमानी का आरोप, देर से आने का वीडियो वायरल पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़ाकला स्थित प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात कुछ शिक्षक नियमित समय से काफी देर बाद स

पूरनपुर के गढ़ाकला स्कूल में शिक्षकों की मनमानी का आरोप, देर से आने का वीडियो वायरल पीलीभीत के पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गढ़ाकला स्थित प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात कुछ शिक्षक नियमित समय से काफी देर बाद स्कूल पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण ने विद्यालय का वीडियो बनाकर शिक्षकों की कथित लापरवाही को उजागर किया। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले को दबाने और वीडियो हटवाने की कोशिशों की भी चर्चा है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की ऑनलाइन शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी विद्यालयों में इस तरह की लापरवाही बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

