बरेली 24/7 न्यूज

पत्नी की हत्या के मामले में 4 साल से फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का है आरोप बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने वर्ष 2022 में पत्नी की हत्या के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर पत्नी पर पेट्रोल

पत्नी की हत्या के मामले में 4 साल से फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का है आरोप

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने वर्ष 2022 में पत्नी की हत्या के मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2022 को थाना बारादरी में दर्ज मुकदमा संख्या 768/2022 के तहत आरोपी नरेश वर्मा उर्फ नरेश चंद्र वर्मा, निवासी बुखारपुरा, थाना बारादरी (मूल निवासी मोहल्ला बुद्ध बाजार, थाना दातागंज, जनपद बदायूं) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी संपत्ति तक बेच दी और विभिन्न शहरों में पहचान छिपाकर रह रहा था। 30 जुलाई 2026 को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने आरोपी को बरेली बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसे पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में पहचान छिपाकर नौकरी करता रहा। उसने यह भी बताया कि वह समय-समय पर अपने अधिवक्ता से मिलने बरेली आता था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की रिमांड प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह
9 घं.

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
3 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
4 दिन