बरेली 24/7 न्यूज

पत्नी को मकान मालिक संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, विरोध पड़ा भारी, प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब, मौत। बरेली। बारादरी में अवैध संबंधों के विरोध की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी मकान मालिक के साथ मिलकर पति को पहले पकड़वाया और फिर जबरन तेजाब पिला दि

पत्नी को मकान मालिक संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, विरोध पड़ा भारी, प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब, मौत।

बरेली। बारादरी में अवैध संबंधों के विरोध की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी मकान मालिक के साथ मिलकर पति को पहले पकड़वाया और फिर जबरन तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए, लेकिन शुक्रवार रात इलाज के दौरान इस्माईल की मौत हो गई। मौत से पहले इस्माईल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पत्नी से झगड़े की बात कह रहा है।

बारादरी के चक महमूद निवासी इस्माईल पुत्र मुन्ना पत्नी गौसिया के साथ कांकर टोला में किराए के मकान में रहता था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गौसिया के मकान मालिक सलीम से नजदीकियां बढ़ गईं। इस्माईल को जब इसका पता चला तो उसने पत्नी का विरोध किया। 27 जुलाई को उसने गौसिया को सलीम के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद घर में विवाद बढ़ गया और इस्माईल ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।

मकान छोड़ा, लेकिन पत्नी का मकान मालिक से मिलना नहीं छूटा विवाद के बाद इस्माईल ने सलीम का मकान छोड़ दिया और अब्दुल के यहां किराए पर रहने लगा। परिवार को उम्मीद थी कि मकान बदलने के बाद मामला शांत हो जाएगा, लेकिन आरोप है कि गौसिया और सलीम का मिलना-जुलना जारी रहा। पत्नी के इस रिश्ते को लेकर इस्माईल लगातार विरोध करता रहा। घटना के बाद इस्माईल का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह अपनी पत्नी गौसिया से लड़ाई होने की बात कहता नजर आ रहा है। इस वीडियो को परिजनों ने पुलिस के सामने भी रखा है। अब पुलिस वीडियो में कही गई बातों और घटना के पूरे घटनाक्रम को जांच में शामिल करेगी।

रात में पकड़कर तेजाब पिलाने का आरोप परिजनों का आरोप है कि गुरुवार रात गौसिया ने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अंसार और इकरार की मदद से इस्माईल को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जबरन तेजाब पिला दिया गया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे बारादरी के शाहदाना अस्पताल में छोड़कर वहां से चले गए। इस्माईल के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी जब परिवार को हुई तो वे उसे तुरंत स्टेडियम रोड स्थित खुशलोक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। शुक्रवार रात इलाज के दौरान इस्माईल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पत्नी, प्रेमी समेत चार पर हत्या का आरोप इस्माईल के भाई ताजीम ने बारादरी थाने में अपनी भाभी गौसिया, उसके कथित प्रेमी कांकर टोला निवासी सलीम पुत्र कुन्दू, अंसार पुत्र इसरार और इकरार पुत्र इसरार के खिलाफ तहरीर दी है। ताजीम ने सभी पर इस्माईल को तेजाब पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतक की मां बरीश ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बारादरी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो समेत घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
2 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज
3 दिन

दिल्ली पुलिस ने बरेली CMO कार्यालय से कर्मचारी को उठाया, डॉक्टरों से भी हुई पूछताछ, जानें पूरा मामला  बरेली। फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बरेली में बड़ी कार्रवाई की। दिल्ली के मौरिस नगर थाने की पुलिस ने सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित दिव्यांगजन प्रमाणपत्र का
5 दिन