बरेली 24/7 न्यूज

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा अटल भारत भूता (बरेली)। भूता ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कथित लापरवाही ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। गांव का मुख्य मार्ग बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव से भर गया

पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा अटल भारत भूता (बरेली)। भूता ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कथित लापरवाही ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। गांव का मुख्य मार्ग बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव से भर गया है, जिससे लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा मार्ग का एक हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया था। बरसात के बाद वही हिस्सा दलदल में तब्दील हो गया है। सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के कारण राहगीर आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने अवर अभियंता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब गांव के जागरूक नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अटल भारत का सवाल— सड़क निर्माण के दौरान मार्ग अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई कब होगी? लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह दुर्दशा क्यों? स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? शिकायतों के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन क्यों हैं? क्या पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह