नवाबगंज (बरेली) कुंडरा कोठी पुलिस पर कांवड़ियों से मारपीट और कांवड़ खंडित करने का आरोप बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में कुंडरा कोठी पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर कांवड़ियों के साथ मारपीट करने और उनकी कांवड़ खंडित करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, गांव गोला रांडा के दर्जनों कांवड़िए

नवाबगंज (बरेली) कुंडरा कोठी पुलिस पर कांवड़ियों से मारपीट और कांवड़ खंडित करने का आरोप बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में कुंडरा कोठी पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर कांवड़ियों के साथ मारपीट करने और उनकी कांवड़ खंडित करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार, गांव गोला रांडा के दर्जनों कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। आरोप है कि मिलक पिछौड़ा पुलिया के पास पुलिस ने उन्हें रोका और कथित तौर पर अभद्रता व मारपीट की। विरोध करने पर कांवड़ भी खंडित कर दी गई। घटना के विरोध में पीड़ित कांवड़ियों और ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि मामला गंभीर है। उच्च अधिकारियों से बात कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे शासन स्तर तक शिकायत पहुंचाएंगे
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

