बरेली 24/7 न्यूज

नकटिया पुल के नीचे गौवंश के अवशेष मिलने से चिंता, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग बरेली। सावन जैसे पवित्र माह में नकटिया पुल के नीचे दोबारा गौवंश के अवशेष मिलने का मामला गंभीर और चिंताजनक है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत

नकटिया पुल के नीचे गौवंश के अवशेष मिलने से चिंता, जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

बरेली। सावन जैसे पवित्र माह में नकटिया पुल के नीचे दोबारा गौवंश के अवशेष मिलने का मामला गंभीर और चिंताजनक है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शहर के अमर उजाला प्रेस के आसपास, इस्लामिया कॉलेज के निकट, पुराना शहर, जगतपुर सहित कुछ क्षेत्रों में कथित रूप से घरों अथवा अन्य स्थानों पर गौकशी किए जाने और अवशेषों को बोरों में भरकर नकटिया पुल से नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। लोगों का कहना है कि एक थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देकर दूसरे थाना क्षेत्र में अवशेष फेंकना पुलिस-प्रशासन के लिए खुली चुनौती है। ऐसी घटनाओं से धार्मिक भावनाएं आहत होने के साथ-साथ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया जाए। नकटिया पुल और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की गहन जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा साक्ष्य मिलने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों ने यह भी कहा कि बरेली पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज  बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज
9 घं.

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान  बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

52 किलो डोडा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार। बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से अवैध डोडा की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, होंडा सिटी कार, द