बरेली: नामकरण संस्कार की दावत में मामूली विवाद बना जानलेवा, बुजुर्ग की मौत, चार पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा बरेली/फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम रधौली कला में नामकरण संस्कार की दावत के दौरान सब्जी लेने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और धक्का-मुक्की के

बरेली: नामकरण संस्कार की दावत में मामूली विवाद बना जानलेवा, बुजुर्ग की मौत, चार पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा बरेली/फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम रधौली कला में नामकरण संस्कार की दावत के दौरान सब्जी लेने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और धक्का-मुक्की के बीच एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रधौली कला निवासी धर्मपाल (31) पुत्र सुखपाल की तहरीर पर मंगलवार (4 अगस्त 2026) सुबह करीब 6 बजे थाना फतेहगंज पूर्वी में मुकदमा अपराध संख्या 283/2026 धारा 115(2), 352 एवं 105 बीएनएस-2023 के तहत विजय, विनोद, मानसिंह और मुकेश पुत्रगण रामस्वरूप, निवासी ग्राम रधौली कला, के विरुद्ध दर्ज किया गया है। तहरीर के मुताबिक, धर्मपाल के छोटे भाई अवनीश के बेटे के जन्म के उपलक्ष्य में 3 अगस्त की रात करीब 9 बजे नामकरण संस्कार की दावत चल रही थी। इसी दौरान आरोपी विजय खाना बन रहे स्थान पर सब्जी लेने पहुंच गया। आरोप है कि धर्मपाल के पिता ने उसे वहां से सब्जी न लेकर भोजन स्थल से लेने को कहा, जिस पर विजय नाराज हो गया और थाली फेंक दी, जो धर्मपाल के पिता के सिर में लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि विजय के भाई मानसिंह, विनोद और मुकेश भी लाठियां लेकर मौके पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान लक्ष्मीचंद सहित बीच-बचाव करने आए सुनील कुमार, सूरजपाल और मुन्नूलाल भी घायल हो गए। वहीं धर्मपाल के पिता घटनास्थल पर बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही गांव और जाटव समाज से हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दावत के दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसके बाद बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार। बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

