ढाई घाट से फिरोजपुर शिवधाम तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’, करणी सेना ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत शाहजहांपुर। सावन के पावन माह में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करणी सेना के सदस्य आदेश सिंह चौहान उर्फ छोटू जी अपने साथियों के साथ ढाई घाट से 1 कुंतल 21 किलो गंगाजल की कांवड़ लेकर मदनापुर

ढाई घाट से फिरोजपुर शिवधाम तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’, करणी सेना ने किया कांवड़ियों का भव्य स्वागत शाहजहांपुर। सावन के पावन माह में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। करणी सेना के सदस्य आदेश सिंह चौहान उर्फ छोटू जी अपने साथियों के साथ ढाई घाट से 1 कुंतल 21 किलो गंगाजल की कांवड़ लेकर मदनापुर स्थित फिरोजपुर शिवधाम पहुंचे। कांवड़ियों के शिवधाम पहुंचने पर करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दादा ओमवीर सिंह राठौड़ जी ने अपनी टीम के साथ श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। दादा ओमवीर सिंह राठौड़ ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर एवं फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा माहौल भगवान भोलेनाथ की भक्ति से सराबोर नजर आया। कांवड़ियों के उत्साह और भक्ति को देखकर “बम-बम भोले”, “हर-हर महादेव” और “जय भोले की” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और करणी सेना द्वारा किए गए स्वागत ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, राना सिंह, शिवपाल सिंह सहित करणी सेना के अनेक पदाधिकारी एवं भक्त मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री दादा ओमवीर सिंह राठौड़ जी के नेतृत्व में करणी सेना की टीम द्वारा कांवड़ियों के सम्मान और स्वागत का यह दृश्य श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का संदेश देता नजर आया।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

