चार साल पढ़ाई के बाद हाथ में थमा दी फर्जी मार्कशीट, खुसरो कॉलेज के छात्रों ने मजिस्ट्रेट से लगाई गुहार, लगाए ये आरोप बरेली। खुसरो कॉलेज से बी.फार्मा की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर फर्जी मार्कशीट देने का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को छात्रों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को शिकायती पत

चार साल पढ़ाई के बाद हाथ में थमा दी फर्जी मार्कशीट, खुसरो कॉलेज के छात्रों ने मजिस्ट्रेट से लगाई गुहार, लगाए ये आरोप
बरेली। खुसरो कॉलेज से बी.फार्मा की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर फर्जी मार्कशीट देने का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को छात्रों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2020 में बी.फार्मा में प्रवेश लिया था, लेकिन बाद में कॉलेज की ओर से उपलब्ध कराई गई मार्कशीट की जांच कराने पर उसके फर्जी होने की जानकारी सामने आई।
PCI में शिकायत के बाद सामने आया मामला छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की ओर से दी गई मार्कशीट को लेकर संदेह होने पर उन्होंने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया PCI में रजिस्ट्रेशन कराने का प्रयास किया। इस दौरान मार्कशीट फर्जी होने की बात सामने आई। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी से शिकायत की। आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय उन्हें धमकाया गया और कॉलेज से चले जाने के लिए कहा गया।
पुलिस-प्रशासन से शिकायत, फिर भी समाधान नहीं शिकायती पत्र में छात्रों ने दावा किया है कि मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी की गई। जांच के बाद कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और शेर अली जाफरी को जेल भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया है। छात्रों का आरोप है कि इसके बावजूद उनकी शैक्षणिक समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है।
फरवरी 2025 में मिले थे आश्वासन के पत्र छात्रों के मुताबिक फरवरी 2025 में अपर जिलाधिकारी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में कॉलेज की ओर से उन्हें आश्वासन पत्र दिए गए थे। इसमें छात्रों की पढ़ाई और भविष्य से जुड़ी समस्या के समाधान की बात कही गई थी। शिकायती पत्र में कई अन्य कॉलेजों और संस्थानों का उल्लेख करते हुए छात्रों ने आरोप लगाया है कि बाद में कुछ विद्यार्थियों को अलग-अलग संस्थानों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन सभी छात्रों को इसका लाभ नहीं मिला।
छात्रों का आरोप- कॉलेज के चक्कर काट रहे, भविष्य अधर में छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से कॉलेज और अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। पढ़ाई और मार्कशीट का मामला नहीं सुलझने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन से संपर्क करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। शनिवार को छात्रों ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम को ज्ञापन देकर मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की। छात्रों ने कॉलेज की संपत्ति की जांच कराने और जरूरत पड़ने पर उसे जब्त कर उनकी फीस व अन्य नुकसान की भरपाई सुनिश्चित कराने की भी मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

