बरेली 24/7 न्यूज

चैंबर टूटने के विरोध में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना, सुधीर जैन चौक पर खोला मोर्चा बरेली। अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में बरेली में वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने सुधीर जैन चौक पर गांधीवादी तरीके से अनिश्चितकालीन धरना

चैंबर टूटने के विरोध में अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना, सुधीर जैन चौक पर खोला मोर्चा बरेली। अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने के विरोध में बरेली में वकीलों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने सुधीर जैन चौक पर गांधीवादी तरीके से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में अधिवक्ता धरने पर बैठकर चैंबर दोबारा बनाए जाने, नुकसान की भरपाई और भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले लिखित नोटिस दिए जाने की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं का आरोप है कि 13 अगस्त की रात बिना किसी पूर्व नोटिस या सूचना के उनके चैंबरों में तोड़फोड़ की गई। उनका कहना है कि कार्रवाई के दौरान जरूरी सामान और मुकदमों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलों को भी नुकसान पहुंचा। वकीलों का कहना है कि यदि पहले नोटिस दिया जाता तो वे अपना जरूरी सामान और मुकदमों से जुड़ी फाइलें सुरक्षित निकाल सकते थे। अधिवक्ताओं के मुताबिक, सुधीर जैन चौक क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से करीब 25 से 30 चैंबरों में 100 से अधिक अधिवक्ता विधि व्यवसाय कर रहे थे। चैंबर टूटने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी है और उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक गांधीवादी तरीके से आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, क्षतिग्रस्त चैंबरों का पुनर्निर्माण कराने तथा हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले नियमानुसार लिखित सूचना और पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज  बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज
9 घं.

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान  बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

52 किलो डोडा के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार। बरेली। मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोजीपुरा पुलिस ने एसओजी के सहयोग से अवैध डोडा की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, होंडा सिटी कार, द