गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर कछला से बरेली तक निकली जागरूकता यात्रा बरेली। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सेवा संघ के गौ रक्षक विहान शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा कछला से शुरू होकर बरेली तक

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर कछला से बरेली तक निकली जागरूकता यात्रा बरेली। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सेवा संघ के गौ रक्षक विहान शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा कछला से शुरू होकर बरेली तक पहुंची। यात्रा में महाकाल की झांकी और 51 लीटर जल शामिल रहा। यात्रा के दौरान गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कछला से बरेली तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के बरेली पहुंचने पर सिटी श्मशान भूमि में महाआरती के साथ जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर ने कहा कि देश की जनता विभिन्न माध्यमों से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में इस मांग को लेकर व्यापक समर्थन देखने को मिलता है, इसके बावजूद सरकार की ओर से इस दिशा में अपेक्षित कदम न उठाए जाने को लेकर लोगों में सवाल हैं। यात्रा में वंश राजपूत, शिवम, अमित, गिरी महाराज, रितेश, युग और हर्ष सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

