ग्राम मंझिला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जागरण पार्टी संचालक का शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित शाहजहांपुर/खुदागंज। थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मंझिला में रविवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरु कृपा दुर्गा जागरण पार्टी

ग्राम मंझिला में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जागरण पार्टी संचालक का शव, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित शाहजहांपुर/खुदागंज। थाना खुदागंज क्षेत्र के ग्राम मंझिला में रविवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरु कृपा दुर्गा जागरण पार्टी के संचालक सुधीर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सुधीर सिंह अपने गांव के ही एक परिचित के साथ घर से बाहर निकले थे। कुछ देर बाद वह गांव के बाहर निगोही रोड पर गंभीर और संदिग्ध हालत में पड़े मिले। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए निगोही अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बताया गया कि सुधीर सिंह दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई अवनीश सिंह एडवोकेट हैं। सुधीर सिंह के परिवार में पत्नी रिंकी के अलावा तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक वर्षीय पुत्र शामिल है। सुधीर सिंह की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज

