गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने गनर पर किया चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज सीबीगंज, बरेली। डी फार्मा की फर्जी डिग्री बांटकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने अब अपने गनर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गनर ने सीबीगंज थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। शिवनगर कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता ने एसएसप

गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने गनर पर किया चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज
सीबीगंज, बरेली। डी फार्मा की फर्जी डिग्री बांटकर करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने अब अपने गनर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गनर ने सीबीगंज थाने मे मुकदमा दर्ज कराया है। शिवनगर कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि वह शेर अली जाफरी के यहां एक साल से 28 हजार रुपये प्रतिमाह पर प्राइवेट गनर की नौकरी कर रहे है। एक मार्च 2026 से 22 अगस्त 2026 तक 1,60,533 रुपये उनका वेतन बना जो नही दिया गया। रुपये मांगने पर शेर अली जाफरी टालमटोल करने लगा। योगेश ने बताया कि शेर अली जाफरी खुसरो डिग्री कॉलेज का मालिक है। फर्जी डिग्री बनाकर बांटने के मामले मे जेल जा चुका है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसके खिलाफ चेक बाउंस के मामले भी दर्ज है। गनर योगेश ने बताया कि 21 अगस्त को शेर अली जाफरी उन्हें अपने साथ पीलीभीत के जहानाबाद स्थित खुसरो डिग्री कॉलेज ले गया। अगले दिन शेर अली जाफरी सीबीगंज स्थित अपने कॉलेज मे आ गया। दोपहर मे योगेश ने वहां जाकर अपना वेतन मांगा तो शेर अली जाफरी उन्हें दफ्तर मे बंद कर लाठी-डंडों से पीटने लगा। उसने चाकू से योगेश पर हमला कर दिया। हमले में योगेश की कलाई कट गई। योगेश के मुताबिक जाफरी ने कहा कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मरवा दूंगा। लड़कियों की तरफ से फर्जी मुकदमे दर्ज करवा दूंगा। फर्जी डिग्री की शिकायत करने पर डी फार्मा के छात्रों पर एक लड़की की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी लड़की के जरिये तुझे भी फंसा दूंगा। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

