बरेली 24/7 न्यूज

गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के जत्थे, देर रात से लगने लगी कतारे, बम-बम भोले का जयघोष बरेली। सावन के अंतिम सोमवार से पहले रविवार को नाथ नगरी पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दी। भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थों के गंगाजल लेने और लौटकर आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दिनभर डीजे क

गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के जत्थे, देर रात से लगने लगी कतारे, बम-बम भोले का जयघोष

बरेली। सावन के अंतिम सोमवार से पहले रविवार को नाथ नगरी पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर दिखाई दी। भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थों के गंगाजल लेने और लौटकर आने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दिनभर डीजे की धुन पर नाचते-गाते कांवड़ियों और बम-बम भोले के जयघोष से शहर गूंजता रहा। रविवार देर रात से ही नाथ मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह रहा। कांवड़ियों के जत्थे गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर पहुंचने लगे। वहीं, रविवार को शहर से सैकड़ों डाक कांवड़ और बाइक सवार जत्थे भी गंगाजल लेने के लिए कछला और गढ़ गंगा को रवाना हुए। सोमवार को भोर से ही गंगाजल से भोलेनाथ के अभिषेक के साथ मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शिवालयों में बैरिकेडिंग कर प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन की टीमों के साथ सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच निकली डाक कांवड़ : जोगी नवादा की मौर्य गली से रविवार को 200 कांवड़ियों का जत्था कछला घाट से गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। आयोजक राकेश कश्यप ने बताया कि उनके यहां से हर वर्ष कांवड़ निकाली जाती है। इस बार 12वीं डाक कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में शिवभक्त भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। मुस्लिम बस्ती के बीच से होकर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वर्ष 2024 में कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद हर बार विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा निकाली जाती है। पंचमी डाक कांवड़ गढ़मुक्तेश्वर रवाना : बरेली। ग्राम पंचायत रसूला चौधरी से छात्र नेता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पंचमी डाक कांवड़ गढ़ गंगा से जल लाने को गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुई। जत्थे को भाजपा ब्लॉक प्रमुख फतेहगंज पश्चिमी सतेंद्र यादव ने संबोधित कर अभिषेक कुमार को बधाई दी और पुष्पमाला पहनाकर कांवड़ियों को विदाई दी। जत्थे में महंत वीरपाल, अवनीश, शिवम, अमित, नितिन, प्रदीप, अतुल, बादल समेत अन्य कांवड़िये और डीजे सुनील मथुरापुर शामिल रहे। एसपी ने कांवड़ सेवा शिविर का लिया जायजा : बरेली। अखिल भारत हिंदू महासभा के निशुल्क चिकित्सा एवं कांवरिया सेवा शिविर में देर रात करीब 12:30 बजे एसपी सिटी मानुष पारीक पहुंचे। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौजूद कांवड़ियों से मुलाकात कर उनकी हलचल जाना। एसपी ने कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा समेत अन्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर व्यवस्थाओं से अवगत कराया।।

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
18 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह