बरेली 24/7 न्यूज

किशोरी से गैंगरेप कर भागा, पुलिस ने घेरा तो चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में पैर छलनी, अब जेल पहुंचा आरोपी बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी विमलेश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान आरोपी ने तमंचे से टीम

किशोरी से गैंगरेप कर भागा, पुलिस ने घेरा तो चला दी गोली, जवाबी फायरिंग में पैर छलनी, अब जेल पहुंचा आरोपी

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी विमलेश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी के दौरान आरोपी ने तमंचे से टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। उपचार के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात में कथित रूप से शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

बकरी चराने गई थी किशोरी, गन्ने के खेत में खींचकर दरिंदगी का आरोप नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी नौ अगस्त की शाम अपने छोटे भाई के साथ खेत में बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव पंडरी निवासी विमलेश अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों किशोरी को जबरन गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए थे। परिजनों की शिकायत पर विमलेश और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।

ग्रेम डैम के पास मिली लोकेशन, पुलिस ने चारों तरफ से घेरा बुधवार रात इंस्पेक्टर क्राइम लव सिरोही पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगरेप का आरोपी ग्रेम डैम के पास मौजूद है। जानकारी मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस का दावा—घिरते ही तमंचे से फायर, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देखकर विमलेश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान एक तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा मिलने का दावा किया गया है।

पूछताछ में सामने आया दूसरे आरोपी का नाम, तलाश तेज पुलिस के अनुसार पूछताछ में विमलेश ने वारदात में अपने साथ पंडरी गांव निवासी मुन्ने के शामिल होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घायल विमलेश का उपचार कराने के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मुठभेड़ में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अतरपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र, रवि सिंह, अरविंद कुमार और कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों से जीएसटी लाभ लेने वाला आरोपी गिरफ्तार।  बरेली। फर्जी फर्म और कूटरचित बिलों के माध्यम से जीएसटी का अनुचित लाभ लेने के मामले में आंवला पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन और पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की ह
10 घं.

बेटी जिस्मानी रिश्ता बनाकर करती थी रिकॉर्ड, पिता करता था पैसों की वसूली, बस्ती में SO की मौत के बाद बेटी-पिता के इस गंदे खेल का हुआ पर्दाफाश  बस्ती जिले में रिश्तों की आड़ में रची गई एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. जिस खाकी पर इलाके में सुरक्षा का जिम्मा था, वही खाकी इस बार ब्लैकमेलिंग के एक शात
4 दिन

बरेली में श्रवण समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, यूजीसी रोलबैक समेत कई मांगें उठाईं बरेली। सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दामोदर पार्क, बरेली में श्रवण समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला अधिकारी, बरेली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाज