कांवड़ियों को भंड़ारा कराएगा बीडीए, पुष्प वर्षा से किया जाएगा स्वागत, बीडीए उपाध्यक्ष ने खींचा तैयारियों का खाका। बरेली। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा में पहली बार कांवड़ियों के लिए बीडीए भंडारा कराने जा रहा है। इसके साथ ही कछला, हरिद्वार या अन्य जगहों से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का स्वागत पुष्पव

कांवड़ियों को भंड़ारा कराएगा बीडीए, पुष्प वर्षा से किया जाएगा स्वागत, बीडीए उपाध्यक्ष ने खींचा तैयारियों का खाका।
बरेली। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा में पहली बार कांवड़ियों के लिए बीडीए भंडारा कराने जा रहा है। इसके साथ ही कछला, हरिद्वार या अन्य जगहों से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का स्वागत पुष्पवर्षा से किया जाएगा। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने शुक्रवार को प्रेसवर्ता कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का खाका पेश किया।
इस बार बरेली को पूरी तरह शिवमय बनाने की तैयारी है। बीडीए पहली बार कांवड़ियों के स्वागत और सुविधाओं के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं करने जा रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने बताया शहर के प्रवेश द्वारों से लेकर कांवड़ मार्गों तक श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।
कांवड़ियों के लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन का लक्ष्य बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने बताया कि लाखों कांवड़ियों को पूरे मार्ग पर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराना ही लक्ष्य तय किया गया है। बीडीए कांवड़ मार्गों के चौड़ीकरण, समतलीकरण और मरम्मत का काम प्राथमिकता से करा रहा है। इसके साथ ही मार्गों पर बेहतर स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, साफ-सफाई और यातायात में बाधा बनने वाले अवरोधों को हटाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

