कुनाल प्लाईवुड फैक्ट्री हादसे की जांच शुरू, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल फरीदपुर स्थित कुनाल प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूर सुरजीत की मिट्टी में दबकर हुई मौत के मामले में एडीएम ने जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि क्या फैक्ट्री में मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के काम कराया जा

बरेली कुनाल प्लाईवुड फैक्ट्री हादसे की जांच शुरू, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल फरीदपुर स्थित कुनाल प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूर सुरजीत की मिट्टी में दबकर हुई मौत के मामले में एडीएम ने जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि क्या फैक्ट्री में मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के काम कराया जा रहा था। बताया गया कि फैक्ट्री परिसर में करीब 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से भोजपुर ओपद गांव निवासी 25 वर्षीय सुरजीत उसकी चपेट में आ गया। साथी मजदूरों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना से नाराज मजदूरों ने अगले दिन काम पर जाने से भी इनकार कर दिया, जिसके चलते फैक्ट्री का काम प्रभावित रहा। वहीं, ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर सड़क पर गंदा पानी छोड़ने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। एडीएम ने कहा है कि मजदूरों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

