ऋषिदेव आदर्श विद्या निकेतन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ निकाली प्रभातफेरी टिसुआ। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ऋषिदेव आदर्श विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल, टिसुआ में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्य

ऋषिदेव आदर्श विद्या निकेतन में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ निकाली प्रभातफेरी टिसुआ। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ऋषिदेव आदर्श विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल, टिसुआ में देशभक्ति और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक सुखपाल शर्मा एवं प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से गूंज उठा। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रभातफेरी निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रभातफेरी के दौरान विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुखपाल शर्मा एवं प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गंगवार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें अपने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना देखने को मिली। पूरे विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और उल्लास छाया रहा।
यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त

