उत्तर प्रदेश के संभल जिले के तेज तर्रार एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई उर्फ केके बिश्नोई का तबादला कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। इसमें एक नाम संभल जिले में एसपी का भी शामिल हैं। केके बिश्नोई को बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, बिजनौर के एसपी अभिष

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के तेज तर्रार एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई उर्फ केके बिश्नोई का तबादला कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात 9 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। इसमें एक नाम संभल जिले में एसपी का भी शामिल हैं। केके बिश्नोई को बिजनौर की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, बिजनौर के एसपी अभिषेक को गोंडा में पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है। वहीं, कृष्ण कुमार विश्नोई को संभल से बिजनौर ट्रांसफर कर दिया गया है। एसपी केके बिश्नोई ने संभल में जबरदस्त काम किया। उन्हें संभल के सिंघम के नाम से भी बुलाया जाने लगा था। अब वे बिजनौर में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। लगातार चर्चा में रहे केके बिश्नोई संभल एसपीके बिश्नोई लगातार चर्चा में रहे हैं। दरअसल, उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार ने 11 सितंबर 2024 को संभल जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी थी। संभल एसपी बनने के करीब दो माह बाद ही नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। एसपी केके बिश्नोई उस दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व करते दिखे थे। उन्होंने खुद आगे बढ़कर हिंसा को काबू में करने के रणनीति अपनाई और इसमें उन्हें सफलता मिली थी।
केके बिश्नोई को अपराध, माफिया और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। पिछले दिनों संभल में बड़े बच्चा चोर गिरोह का खुलासा करने में उन्हें कामयाबी मिली थी। उन्हें उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक और प्लैटिनम प्रशस्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
कौन हैं केके बिश्नोई? केके बिश्नोई उत्तर प्रदेश का कैडर के 2018 बैच के तेज तर्रार और सख्त पुलिस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर में जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई के बाद उन्होंने फ्रांस से उच्च शिक्षा ग्रहण की। उन्हें यूएन में नौकरी का अवसर मिला। इन सबको छोड़कर उन्होंने देश में रहना चुना। 2018 बैच के पुलिस अधिकारी ने गोरखपुर सिटी एसपी समेत कई जगहों पर अपनी सेवाएं दी हैं। मार्च 2026 में उनकी शादी 2018 बैच की ही चर्चित महिला आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा के साथ हुई है।
संभल एसपी कौन बने? यूपी सरकार ने संभल एसपी केके बिश्नोई की जगह विकास चंद्र त्रिपाठी को तैनाती दी। विकास चंद्र त्रिपाठी का जन्म 4 नवंबर 1975 को हुआ था। वे मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। वे यूपी पुलिस सेवा में पीपीएस अधिकारी के तौर पर तैनात थे। अभी बाराबंकी में अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात थे। पिछले दिनों उन्हें पीपीएस से आईपीएस अधिकारी पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके बाद उनकी तैनाती संभल एसपी के पद पर हुई है। में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है। शिक्षा: राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।...
यह भी पढ़ें

BAREILLY NEWS: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट, कान से कुंडल खींचकर भागे बाइक सवार लुटेरे, रिपोर्ट दर्ज बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। बदमाशों ने पीछे से आकर महिला के कान पर झपट्टा मारा और कुंडल खींचकर भाग निकले। कुंडल इतनी ज

बरेली में महिलाओं के लिए हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए बनेगा दादा-दादी पार्क, DM ने तैयार किया खाका, जानें पूरा प्लान बरेली। बरेली शहर की तस्वीर आने वाले दिनों में बदली नजर आ सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल, बुजुर्गों के लिए दादा-दादी पार्क, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग और शहर को नया

