बरेली 24/7 न्यूज

अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार में लगा भीषण जाम, दो एंबुलेंस फंसी एक घंटे तक सड़क पर थमा रहा यातायात, मरीजों की जान पर बनी रही आफत फरीदपुर बरेली नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण के चलते भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों के कारण य

अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार में लगा भीषण जाम, दो एंबुलेंस फंसी एक घंटे तक सड़क पर थमा रहा यातायात, मरीजों की जान पर बनी रही आफत फरीदपुर बरेली नगर के मुख्य बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण के चलते भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। बताया जा रहा है कि दोनों एंबुलेंस में मरीज सवार थे, जिससे करीब एक घंटे तक मरीजों को जिंदगी और मौत के बीच जूझने को मजबूर होना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुख्य बाजार में जाम इतना भीषण था कि एंबुलेंस तक के निकलने का रास्ता नहीं बचा। एंबुलेंस के सायरन बजने के बावजूद उन्हें रास्ता देने में काफी परेशानी हुई। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अतिक्रमण हटाने को लेकर नहीं की जाती ठोस कार्रवाई। नगरवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। उस समय सड़क और बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे किए गए, लेकिन अभियान के कुछ ही दिनों बाद हालात फिर पहले जैसे हो गए। अतिक्रमण मुक्त कराने के दावे किए गए, लेकिन अभियान के कुछ ही दिनों बाद हालात फिर पहले जैसे हो गए। लोगों का आरोप है कि अभियान महज खानापूर्ति बनकर रह गया। चंद कदम दूरी पर थाना होने के बावजूद भी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार। कर्मचारियों सबसे बड़ा सवाल यह कि जाम के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने और एंबुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नजर नहीं आया। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे और लोग परेशान होते रहे। नगरवासियों ने सवाल उठाया कि यदि अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस तक जाम में फंस रही हैं तो अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई कितनी प्रभावी है। लोगों ने मुख्य बाजार से स्थायी रूप से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज की जिंदगी जाम में न अटके।

रिपोर्ट खालिद अंसारी यूपी हेड

यह भी पढ़ें

बरेली में 67 दरोगाओं का तबादला: SSP ने एक झटके में बदले थाने और चौकियों के प्रभारी, देखें किसे कहां भेजा  बरेली। बरेली में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून-व्यवस्था को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं के साथ कई चौकी
17 घं.

फतेहगंज पूर्वी में कल रहेगी विद्युत बंदी, 13 घंटे चलेगा ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का काम फतेहगंज पूर्वी, बरेली। विद्युत विभाग द्वारा फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर नंबर-1 की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 9 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक विद्युत आपूर्त
2 दिन

अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौत, पुलिस व गौ सेवकों ने कराया विधि-विधान से अंतिम संस्कार फरीदपुर। थाना फरीदपुर क्षेत्र में एमपी एग्रो प्लांट के सामने एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से नंदी महाराज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना गौ सेवक राम लड़ाई को मिली, जिसके बाद उन्ह